Bollywood News


बिकेगा पॉल का कार संग्रह

दिवंगत अभिनेता पॉल वॉकर की 30 लग्जरी कारों का संग्रह बेचा जाएगा। इन कारों की बिक्री पॉल के चालक रोज रोडस करेंगे। वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' के मुताबिक, रोडस, रेसिंग कंपनी आलवेज इवाल्विंग के सह-संस्थापक हैं। बताया जा रहा है कि रोडस वाकर की कारों को बेचने की योजना पर काम कर रहे हैं।

बिक्री में हालांकि वाकर के नाम का प्रयोग नहीं किया जाएगा और यह बिक्री निजी तौर पर की जाएगी।

'फास्ट एंड फ्यूरियस' अभिनेता वाकर का पिछले साल नवंबर में एक कार दुर्घटना में निधन हो गया था।

End of content

No more pages to load