Bollywood News


हेविट ने ​वजन घटाने वाली कंपनी ​पर ठोका मुकदमा

हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर ​​लव हेविट ने एक ​ ​​वजन घटाने वाली कंपनी पर ​उसके एक उत्पाद​ के ​प्रचार के लिए बिना उनकी अनुमति के उनकी तस्वीर का उपयोग करने के लिए मुकदमा दायर किया है।​

​ एक वेबसाइट के अनुसार​, 'क्लाइंट लिस्ट ​'​ फिल्म की अभिनेत्री हेविट की कानूनी टीम ने लॉस एंजेलिस की सर्वोच्च अदालत में बुधवार को द मार्ज ग्रुप एलआईसी पर यह दावा करते हुए मुकदमा ठोका कि उसके मालिकों ने मार्च तक "स्लिम स्प्रे" का प्रचार करने के लिए हेविट की तस्वीर का प्रयोग कर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया है।​​

​​ दर्ज कराए गए मुक़दमे में कहा गया​, "प्रतिवादी के विपणन अभियान का एक बड़ा हिस्सा हस्तियों के शोषण पर टिका है। ​" हेविट​ ने अपने नाम के नुकसान का हर्जाना, उनकी छवि ​को दोबारा से प्रयोग ना करने देने ​का आदेश ​और मुकदमे की फीस की मांग ​की है।

End of content

No more pages to load