Bollywood News


​क्लार्कसन ने ​दिया खूबसूरत ​बेटी को जन्म

​गायिका केली क्लार्कसन ने ​एक खूबसूरत ​बेटी को जन्म दिया है। वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के अनुसार ​,​ 32 वर्षीया क्लार्कसन ने मां बनने की खबर शनिवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ​खुद ​साझा की।​

​ उन्होंने ट्वीट किया ​, "12 जून को हमारी बेटी रिवर रोज ब्लैकस्टॉक ने जन्म लिया। आप सभी का आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। मैं और ब्रैंडन सातवें आसमान पर हैं।​

​ ​क्लार्कसन ने भविष्यवाणी की थी कि उन्हें बेटी होगी। उन्होंने ट्वीट में लिखा ​,​ "मैं जानती थी! सिर्फ एक लड़की ही​ वमन ​ के साथ इतना ज्यादा नाटक कर सकती है!"

End of content

No more pages to load