हॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल कारा डेलविग्ने कहती हैं कि वह बार-बार एक ही तरह के कपड़े पहनती हैं। इसके बावजूद उन्हें स्टाइल आइकॉन के तौर पर देखा जाता है।
वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक कारा को हैरानी होती है कि लोग उन्हें इतना ज्यादा क्यों देखते हैं। क्योंकि उन्हें नहीं लगता कि वह इसके लिए ज्यादा प्रयास करती हैं।
कारा ने 'द गार्जियन' समाचारपत्र को बताया, "मैं हमेशा एक जैसी चीजें जैसे- जींस, चमड़े की जैकेट, बीनी टोपी और कुछ ट्रेनर जूते पहनती हूं।"
उन्होंने आगे कहा, "यहां तक कि स्कूल में भी कुछ लोग हमेशा कहा करते थे, 'तुम एक पोशाक सप्ताह में दो बार नहीं पहन सकते' और मैं कहती थी, 'क्या? ये महज कपड़े हैं।"
हमेशा एक ही जैसे कपड़े पहनती हूं : कारा
Friday, June 20, 2014 10:39 IST


