गायिका और अभिनेत्री जेनिफर लोपेज ऐसी किताबें पढ़ती हैं। जिससे उन्हें न केवल प्रेरणा मिलती है, बल्कि अपनी समस्याओं के समाधान में भी मदद मिलती है।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 44 वर्षीया जेनिफर ने कहा, "मैं एक व्यक्ति के रूप में स्वयं को जानने को लेकर जिज्ञासु हूं और इस तरह की कई किताबें पढ़ती हूं। इन किताबों में मैं हमेशा अपने सवालों के जवाब ढूंढ़ती हूं।"
उन्होंने कहा, "मैं अपने सवालों के जवाब और मार्गदर्शन के लिए बाइबिल भी पढ़ती हूं।"
प्रेरणा दायक किताबें पढ़ रहीं हैं जेनिफर
Friday, June 20, 2014 17:51 IST


