Bollywood News


बेटी बगैर यात्रा​ के लिए किम​-​कान्ये ​को झेलनी पड़ी आलोचना

अपनी एक साल की बेटी को छोड़कर यात्रा करने को लेकर रियलिटी टीवी हस्ती किम कार्दशियां और रैपर कान्ये वेस्ट को अपने प्रशंसकों की तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।​
​​
​ दोनों ने हाल ही में शादी की थी। वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, शादी के बाद कार्क और पराग्वे में हनीमून मनाने के बाद किम और कान्ये ने कांस, न्यूयॉर्क और मियामी में साथ वक्त गुजारा, जबकि उनकी एक साल की बेटी नॉर्थ वेस्ट अपनी नानी के साथ न्यूयॉर्क से ही लॉस एंजेलिस वापस आ गई थी।​
​​
​ इसके बाद से बेटी नॉर्थ के बिना सैर-सपाटा करने को लेकर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर और इंटरनेट पर हर जगह किम और कान्ये की आलोचना हो रही है।

End of content

No more pages to load