Bollywood News


पति ​के लिए लिंडसे के साथ बहस में पड़ी केट

मॉडल केट मॉस अपने पति जैमी हिंस को लेकर अभिनेत्री लिंडसे लोहान से लड़ पड़ीं। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 40 वर्षीया केट ने लिंडसे के साथ इसलिए झगड़ा शुरू किया क्योंकि वह जब ब्रिटेन आईं तो उन्होंने हिंस से संपर्क किया था।​
​​
​​ 'द सन' समाचारपत्र के अनुसार, एक सूत्र ने कहा, ​'​लिंडसे और केट की चिल्टर्न फायरहाउस में जबर्दस्त तू-तू मैं-मैं हुई। वहां मौजूद लोगों ने सारा नजारा देखा।​"​
​​
​​ सूत्र ने बताया, "बहस कुछ देर तक चली और केट, जैमी से संपर्क किए जाने को लेकर लिंडसे से बहुत नाराज दिखीं। ​वहीं वह एक रेस्टोरेंट में भी अपने एक साथी के सामने बुराई करते भी दिखी।"
​​
​​ केट के पति ने पिछले साल लिंडसे के साथ ​उनके ​संगीत ​से जुड़े कार्यों में हिस्सा लिया था।

End of content

No more pages to load