हॉलीवुड अभिनेत्री केइरा नाइटली का कहना है कि वह रोमांस-हास्य से भरपूर फिल्म 'बिगिन अगेन' करने को राजी हुई, जबकि उन्हें यह शैली मुश्किल लगती है।
एक वेबसाइट के मुताबिक, 29 वर्षीया नाइटली हास्य फिल्में करने से परहेज करती हैं, लेकिन 'बिगिन अगेन' में एडम लेविन और मार्क रूफालो के साथ काम करने से स्वयं को नहीं रोक सकीं।
नाइटली ने कहा, फिल्म 'अन्ना कारेनिना' के बाद मुझे एहसास हुआ कि मैंने पांच साल ऐसी फिल्में की, जिनमें मैं मर गई या मेरे साथ कुछ भयानक घटा होगा। मैं कुछ और अधिक सकारात्मक करना चाहती थी और इससे यह उम्मीद है।
उन्होंने कहा, रोमांटिक कॉमेडी वह शैली नहीं है, जिसे में आमतौर पर करूं। मैं इस शैली को काफी मुश्किल पाती हूं, लेकिन मुझे यह फिल्म काफी हद तक अलग लगी।
नाइटली को मुश्किल लगती है रोमेंटिक कॉमेडी
Tuesday, July 01, 2014 18:05 IST


