Bollywood News


लगभग एक दर्जन कुत्तों को एक साथ घुमाने निकले डेनियल

हाल ही में हर किसी की नजर हॉलीवुड अभिनेता डेनियल रेडक्लिफ पर ही थी​। जब वह मैनहट्टन की सड़क पर लगभग एक दर्जन कुत्तों को अपनी कमर की बेल्ट से बांधे हुए सैर कर रहे थे।​

​ वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 'हैरी पॉटर' अभिनेता 10 कुत्तों से घिरे थे। कुत्तों के गले के पट्टों को हाथ में ना पकड़कर, डेनियल ने उन्हें अपनी बेल्ट से बांध रखा था।​​​​

​ दरअसल वह मैनहट्टन के ब्रायंट पार्क में सोमवार की सुबह जुड एपेटो की नई ​फिल्म 'ट्रेनरेक' के लिए एक लघु भूमिका की शूटिंग कर रहे थे।

​ ट्विटर पर साझा की गई इन तस्वीरों के बारे में जब निर्देशक एपेटो से पूछा गया तो उन्होंने अपनी नई फिल्म में डेनियल की लघु भूमिका के बारे में मजाकिया लहजे में कहा, ​'"नहीं! यह सच नहीं है। वह तो बस अपने कुत्तों को घुमा रहे थे।"​

डेनियल को बाद में 'ट्रेनरेक' फिल्म की अभिनेत्री मारिसा टॉमी के साथ शूटिंग करते देखा गया।

End of content

No more pages to load