कुछ समय पहले किम ने गर्भवती महिलाओं को लेकर जो टिप्पणी की थी, उसके बारे में अब उन्होंने कहा है कि वह तो सिर्फ मज़ाक़ कर रही थी।
किम ने टिप्पणी की थी कि गर्भवती महिलाओं को कभी घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और अपने शरीर को कंबल से ढंक कर रखना चाहिए। लेकिन किम ने अब अपनी सोशल साइट ट्विटर पर इस टिप्पणी से बचाव करते हुए लिखा है, "मातृत्व संबंधी टिप्पणी करते समय मैं मजाक कर रही थीं। मुझसे गर्भावस्था के नुस्खों के बारे में पूछा गया था। मैंने मजाक में कह दिया था कि महिलाओं को छिपकर या एक जगह रहना चाहिए।"
अपनी बात का एहसास होने पर किम ने कहा, "मुझे वाकई में अपने किए गए साक्षात्कारों की टेपिंग शुरू कर देनी चाहिए और अपनी वेबसाइट पर डालनी चाहिए, ताकि आप देख सकें कि वास्तव में मैंने हंसते हुए और कैसे क्या कहा था।"
गर्भवती महिलाओं वाली टिप्पणी मजाक थी: किम
Monday, July 14, 2014 16:27 IST


