Bollywood News


फोटोग्राफर ​से मारपीट के मामले​ में ​फिर​ ​गवाही देंगे बीबर

पॉप गायक जस्टिन बीबर को एक फोटोग्राफर के साथ मारपीट के मामले में फिर से गवाही देनी होगी। वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' के मुताबिक, बीबर के ​बॉडीगार्ड द्वारा कथित तौर पर एक फोटोग्राफर को पीटने के मुकदमे के संबंध में बीबर को मार्च में वकीलों के सवालों के जवाब देने का आदेश दिया गया था।​

​ बीबर ने उस वक्त कुछ सवालों के जवाब देने से इंकार कर दिया था। एक न्यायाधीश ने कहा है कि बीबर को फिर से उसी वकील के सवालों का जवाब देना होगा। ​ ​

​ नए आदेश में कहा गया है कि बीबर ने पिछली बार जिन सवालों के जवाब नहीं दिए थे, इस बार उन्हें उन सवालों के जवाब देने होंगे।

End of content

No more pages to load