Bollywood News


बेटी को रिकॉर्डिग स्टूडियो लेकर जाते हैं कान्ये

रैपर कान्ये वेस्ट की करीब एक साल की बेटी नॉर्थ को संगीत खूब भाता है और शायद इसलिए वह उसे लेकर अक्सर अपने रिकॉर्डिग स्टूडियो जाते हैं।

कान्ये पिछले करीब दो सप्ताह से पत्नी किम कार्दशियां और बेटी नॉर्थ के साथ मेक्सिको के प्यूटरे वलार्टा में हैं और वहां अपने संगीत से जुड़ा काम भी कर रहे हैं।कांटैक्टम्यूजिक डॉट कॉम के अनुसार, नॉर्थ को संगीत खूब भाता है और शायद इसलिए 37 वर्षीय कान्ये उसे लेकर स्टूडियो जाते हैं। वह करीब आधे दिन तक कान्ये के साथ स्टूडियो में रुकती है।

हाल ही में इस तरह की खबरें आई थीं कि कान्ये और किम दूसरा बच्चा चाहते हैं। कान्ये बेटा चाहते हैं। 33 वर्षीया किम ने भी कहा था कि नॉर्थ के होने से उन्हें जो खुशी मिली, उसके बाद वह कई बच्चे चाहती हैं।

End of content

No more pages to load