Bollywood News


​'​द रोवर ​'​ की सफलता को लेकर आश्वस्त नहीं रॉबर्ट पैटिंसन

हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पैटिंसन "द रोवर" को अपनी फिल्म "ट्वाइलाइट" की तरह दर्शकों की सराहना मिलने को लेकर आश्वस्त नहीं हैं। ​​

​ एक वेबसाइट के मुताबिक 29 वर्षीय पैटिंसन की नई फिल्म "ट्वाइलाइट" श्रृंखला की फिल्म से अलग है और वह इस बात को लेकर बिल्कुल आश्वस्त नहीं कि दर्शक इसका आनंद ले पाएंगे या नहीं। उन्होंने कहा कि मैं यह जानने के लिए बेहद उत्सुक हूं कि "ट्वाइलाइट" देखने के लिए दर्शक "द रोवर" देखेंगे या नहीं। ​​

​ पैटिंसन ने कहा कि उम्मीद है वे इसका आनंद लेंगे। मैं अच्छी फिल्म करने की कोशिश करता हूं, लेकिन मुझे नहीं पता कि दर्शक इसे पसंद करेंगे या नहीं। आप सिर्फ चुनौतिपूर्ण काम करने की कोशिश करते हैं और उम्मीद करते हैं कि दर्शक इसे पसंद करें।

End of content

No more pages to load