अभिनेत्री ओलिविया वाइल्ड और उनके अभिनेता मंगेतर जेसन सुडेकिस को अभी अपनी शादी की तारीख तय करनी है, लेकिन ओलिविया को जल्दी नहीं है क्योंकि वह शादी करने को लेकर दबाव महसूस नहीं करती।
वेबसाइट 'फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 'ड्रिंकिंग बडीज' फिल्म की नायिका ओलिविया ने जनवरी 2013 में 'वी आर द मिलर्स' के नायक से सगाई की। उन्होंने अप्रैल में अपने पहले बेटे ओअिस को जन्म दिया। अब उनका कहना है कि उन पर शादी करने का दवाब नहीं है।
30 वर्षीया ओलिविया ने कहा, "हमारी सगाई हो चुकी है, लेकिन फिलहाल कोई विशेष योजना नहीं है। हमें सिर्फ इसके लिए साथ मिलकर समय निकालना है।"
उन्होंने कहा, "आज बच्चे परिवार की अलग-अलग परिभाषाओं के साथ बड़े हो रहे हैं। मेरा मतलब यह है कि मैं शादी करने को लेकर कोई दबाव नहीं महसूस करती। लेकिन मेरे ख्याल से यह मजेदार होगी।
शादी को लेकर दबाव महसूस नहीं करती ओलिविया
Thursday, August 07, 2014 15:23 IST


