बेवर्ली हिल्स स्थित जूलियन के नीलामीघर में अमेरिकी गायिका मडोना की यादगार वस्तुओं की नीलाम होगी. इसमें एक फोटो शूट में मडोना द्वारा पहने गए अंतवस्त्र भी शामिल होंगे । मडोना के प्रचारक लिज रोजेनबर्ग ने वेबसाइट 'एनवाईपोस्ट डॉट कॉम' को बताया, 'अगर यह फिट होता है तो इन्हें अच्छे स्वास्थ्य में पहने।
इसके अलावा मडोना की 1988 की डायरी, जिसें 'लेट नाइट विद डेविड लेटरमैन' में उनकी उपस्थिति तथा उनके पति सीन पेन के साथ उनकी डेटिंग तथा दोनों की बीच तलाक के दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने संबंधी विस्तृत जानकारी है ।
प्रशंसक 'ए लीग ऑफ देयर ऑन', 'एविटा' और 'द नेक्स्ट बिग थिंग' जैसी फिल्मों में पहनी गई उनकी पोशाकें, 1979 में 'पेंथोज' पत्रिका में प्रकाशन के लिए खिंचाई गई मेडोना की नग्न तस्वीरों और मर्लिन मुनरो से प्रेरित लाल रंग की पोशाक तथा मेडोने के 'मटीरियल गर्ल' अलबम में पहने गए गहनों के लिए भी बोली लगा सकते हैं ।
मेडोना की प्रचारक ने हालांकि कहा, 'मुझे नहीं लगता कि नीलामी की जा रही चीजें मेडोना की जायजाद हैं. डिजायनर प्राय: कपड़ों की आपूर्ति करते हैं और बाद में वे डिजाइनरों को वापस कर दिए जाते हैं' ।
मडोना के उपयोग किए अंतर्वस्त्रों की नीलामी होगी
Saturday, August 23, 2014 19:05 IST


