गायिका लाना डेल रे 'जेम्स बॉन्ड' श्रृंखला की अगली फिल्म के गानों को अपनी आवाज दे सकती हैं। बताया जाता है कि 'जेम्स बॉन्ड' श्रृंखला के निर्माता इसकी अगली कड़ी के फिल्म के गानों को लेकर लाना से बातचीत कर रहे हैं।
लेकिन एक गाने के लिए वह ब्रिटिश गायक सैम स्मिथ से कड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगी। निर्माताओं का मानना कि 'स्काई' फिल्म में ऐडेल को मिली सफलता के बाद अब लाना का गाना बेहतरीन गाना होगा।
लाना पहले 'द ग्रेट गेट्सबाय' के लिए खासतौर से गाना रिकॉर्ड कर कर चुकी हैं। 'जेम्स बॉन्ड' श्रृंखला की अगली फिल्म 'बॉन्ड 24' 2015 में प्रदर्शित होने की संभावना है।
'जेम्स बॉन्ड' श्रृंखला की फिल्म में गाना गाएंगी लाना?
Saturday, August 30, 2014 14:35 IST


