Bollywood News


माइली ने पत्रिका के लिए दिए नग्न पोज

माइली साइरस हमेशा गलत वजहों से सुर्खियों में रहती हैं। वह अब एक पत्रिका के आवरण पृष्ठ के लिए नग्न पोज देकर फिर से सुर्खियों में हैं।

वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, अपने 'ट्वर्किंग एक्ट' के लिए मशहूर माइली (21) ने 'वी मैगजीन' के रीबेल संस्करण के लिए नग्न पोज दी है। पत्रिका का यह संस्करण सितंबर में बाजार में होगा।

उनके नग्न शरीर को स्माइली वाले दो स्टिकर्स से ढंका गया है। इस पोज में माइली कैमरे की ओर कामुकता भरी निगाह से देख रही हैं। पत्रिका 10 सितंबर को जारी होगी।

End of content

No more pages to load