Bollywood News


​हैरी ने लैंप पर खर्च किए 10,000 पाउंड

​वन डायरेक्शन बैंड के सदस्य हैरी स्टाइल्स ने अपने घर को और आधुनिक बनाने के लिए कथित तौर पर एक लैंप पर 10,000 पाउंड खर्च कर दिए।​

​ हैरी ने अपने दोस्त आभूषण डिजाइनर डोमिनिक जोनस, कलाकार थॉमस कैंपबेल और जॉय आर्मिटेज द्वारा डिजाइन की हुई लैंप के लिए इतनी बड़ी कीमत अदा की, ताकि वह अपने केट मोस, कारा डेलविंग्ने जैसे दोस्तों की बराबरी कर सकें।​​

​​ एक सूत्र ने बताया, "हैरी को स्टाइल की वास्तविक समझ है, वह अपने घर की सजावट को बहुत गंभीरता से लेते हैं। वह अपने बैंड से भले ही बहुत दूर हों, लेकिन वह यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनका घर वास्तव में उच्च स्तर का हो।"​​

​​ सूत्र ने बताया, "वह अपने परिवार और दोस्तों को अपनी कला दिखाना चाहते हैं और अपने संग्रह पर गर्व करना चाहते हैं।"​​

​​ आभूषण की सजावट वाली लैंप तैयार हो रही है। यह हैरी के उत्तरी लंदन स्थित चार शयनकक्षों वाले घर में भेजी जाएगी। हैरी फिलहाल अमेरिकी संगीत यात्रा पर हैं।

End of content

No more pages to load