Bollywood News


​'​द वॉइस​'​ में मिनोग की जगह लेंगी ओरा

​गायिका रीटा ओरा ब्रिटिश टेलीविजन टैलेंट शो ​'​द वॉइस यूके​'​ के चौथे संस्करण में पॉप गायिका काइली मिनोग की जगह लेंगी।​

वेबसाइट ​'​ईऑनलाइन डॉट कॉम​'​ के अनु़सार, जनवरी में शुरू हो रहे इस शो में ओरा निर्णायक मंडल में रिकी विल्सन, टॉम जोन्स और विल.आई.एम के साथ होंगी।​

ओरा ने इस बारे में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा​, "इसका हिस्सा बनने और मेरी टीम द्वारा ​'​द वॉइस​'​ की यह श्रृंखला जीतने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। चलो विल, टॉम और रिकी थोड़ा मजा करें।​"​

End of content

No more pages to load