Bollywood News


​क्या पक रहा है ​क्रिस्टन​ और​ निकोलस ​​के बीच

​हॉलीवुड अभिनेत्री ​​क्रिस्टीन स्टीवर्ट कथित तौर पर अभिनेता निकोलस हॉल्ट को डेट कर रही हैं। वह दोनों आगमी फिल्म ​'​ईक्वल्स​'​ में साथ काम करे हैं।​
​​
​ वेबसाइट ​'​हॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम​'​ के अनुसार, ये अफवाहें फिल्म के सेट पर क्रिस्टीन और निकोलस के बीच नजदीकियां बढ़ती देखी जाने के बाद उड़ी हैं।​
​​
​ ​​ ​ए​क सूत्र ने कहा, ​"​क्रिस्टीन और निक (निकोलस) हर दम साथ रहते हैं। वे जब सेट पर नहीं होते, तो भी बराबर एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं। वे सच में एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और अब अच्छे दोस्त की तरह हैं। अगर यह रिश्ता आगे चलकर थोड़ा और रोमांटिक होता है, तो इससे किसी को हैरानी नहीं होगी।​"
​​
​​ ऐसी अफवाहें हैं कि उन दोनों को फिल्म सेट पर साथी कलाकारों की खिंचाई करना अच्छा लगता है।​ सूत्र ने कहा, ​"उन्हें फिल्म के कलाकारों और कर्मियों के साथ मजाक करना, पूल खेलना और मौज-मस्ती करना पसंद है।​"​

End of content

No more pages to load