Bollywood News


जेसी जे ने किया बीबर का समर्थन

​गायिका जेसी जे ने बताया कि साल की शुरुआत में जब पॉपस्टार जस्टिन बीबर समस्याओं से घिरे थे, तब जेसी ने उन्हें एक संदेश भेजा था।​

वेबसाइट ​'​कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम​'​ के मुताबिक, जेसी ने कानूनी और व्यक्तिगत समस्याओं में उलझे बीबर को एक हस्तलिखित पत्र भेजकर कहा था कि तुम अद्भुत हो।​​
​​
​​ जेसी ने समाचारपत्र ​'​द सन​'​ को बताया​, "मुझे ऐसा लगा कि यह मेरा कर्तव्य है। मैंने लिखा था​, 'तुम अद्भुत हो, मैं तुम्हारे साथ हूं।​"​
​​
​​ जेसी ने कहा​, "वह छोटा है और उस पर बहुत ज्यादा दबाव डाला गया। लोगों के लिए टिप्पणियां करना आसान है, लेकिन आप वह नहीं देखते, जो हम देखते हैं।​"​
​​
​ जेसी ने बीबर को पत्र लिखकर सांत्वना दी और यह भी आश्वासन दिया कि वह जब भी उनसे बात करना चाहतें वह उपलब्ध होंगी।

End of content

No more pages to load