Bollywood News


​निकोल ने की 'मिसगाइडेड' की दूसरी श्रृंखला जारी

​अंतर्राष्ट्रीय गायिका निकोल शेरजिंगर ने ऑनलाइन वेबसाइट मिसगाइडेड के लिए अपने पहले वस्त्र ब्रांड की दूसरी श्रृंखला जारी की है।​

वेबसाइट ​'​फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके​'​ के अनुसार, संगीत बैंड पुसीकैट डॉल की पूर्व गायिका निकोल ने अपने दूसरे डिजाइनर संग्रह में क्रॉप टॉप और स्कर्ट की श्रृंखला जारी की है। उन्होंने मार्च में अपने डिजाइनर वस्त्र ब्रांड की शुरुआत के लिए ऑनलाइन वेबसाइट मिसगाइडेड के साथ अनुबंध किया था।​​
​​
​​ नए संग्रह ​'​द निकोल एक्स मिसगाइडेड एडब्ल्यू15 कलेक्शन​'​ के विज्ञापन प्रचार में निकोल खुद शामिल हैं। उनके वस्त्र संग्रह वेबसाइट ​'​मिसगाइडेड डॉट को डॉट यूके​'​ पर उपलब्ध हैं।​​
​​
​​ वेबसाइट की ओर से जारी एक बयान के अनुसार​, "बेहद लोकप्रिय और सफल पहली श्रृंखला के बाद वैश्विक मेगास्टार निकोल शेरजिंगर अपने निकोल एक्स मिसगाइडेड की दूसरी श्रृंखला के साथ हाजिर हैं।​"​

End of content

No more pages to load