Bollywood News


मिरो के साथ डेटिंग कर रहे हैं एफ्रोन

अभिनेता जैक एफ्रोन को डेनमार्क में एक हवाईअड्डे पर उनकी नई प्रेमिका सामी मिरो के साथ देखा गया। वेबसाइट 'पीपल डॉट कॉम' के मुताबिक, एफ्रोन रविवार को मिरो के साथ डेनमार्क पहुंचे।

हालांकि मिरो के बारे में अधिक जानकारी नहीं है, लेकिन उनकी लिंकेडिन प्रोफाइल के मुताबिक, वह लॉस एंजेलिस में रहती हैं और एक डिजिटल कंटेंट और मीडिया कंपनी के लिए बिजिनेस डेवलपमेंट में काम करती हैं।

दोनों को 22 सितंबर को एलए डाजर्स गेम का लुत्फ उठाते देखा गया।

End of content

No more pages to load