Bollywood News


मार्टिन के ​साथ ​दिखी पाल्ट्रो​

​हॉलीवुड अभिनेत्री ग्वेनेथ पाल्ट्रो और उनसे अलग हुए उनके पति क्रिस मार्टिन को हाल ही में एक साथ खाना खाते देखा गया।​

वेबसाइट ​'​ईऑनलाइन डॉट कॉम​'​ के मुताबिक​,​ अपने अलगाव की घोषणा के बाद कैलिफोर्निया के ब्रेंडवुड में केटसुया में इस मुलाकात में दोनों मैत्रीपूर्ण नजर आए।​

​​ पाल्ट्रो फोटोग्राफरों से सहज नहीं लग रही थीं, वह हाथों से अपना चेहरा छिपा रही थीं, जबकि मार्टिन बेहिचक घूम रहे थे।​

​​ दोनों ने सादे कपड़े ही पहन रखे थे। पाल्ट्रो ने डेनिम ब्वॉयफ्रेंड जींस और टैंक टॉप के साथ बूटियों वाला कार्डिगन पहन रखा था, जबकि मार्टिन ने स्वेटर के साथ पतलून और स्नीकर पहन रखे थे।

End of content

No more pages to load