Bollywood News


बार में नौकरी करना चाहती हैं अमांडा

​हॉलीवुड अभिनेत्री अमांडा बाइंस कहती हैं कि उनका वश चलता तो वह आज किसी बार में नौकरी कर रही होतीं​।

वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' के अनुसार, बाइंस के एक करीबी सूत्र ने बताया कि वह एक सामान्य जिंदगी जीना चाहती हैं और उनको लगता है कि बार में नौकरी कर वह ऐसा कर सकती हैं​।

​ बाइंस को हालांकि यह पता है कि इस नौकरी में लोग उनकी तरफ आकर्षित होंगे और इसलिए यह नौकरी करना उनके लिए मुश्किल होगा​।​ फिर भी वह इस बारे में बगाहे सोचती हैं​।

​​ सूत्र ने बताया कि बाइंस को इस समय पैसे की बहुत ज्यादा जरूरत है​।​ यदि बाइंस के पास पर्याप्त पैसे होंगे तो वह अपने लिए अपार्टमेंट खरीदेंगी और संभवत: प्लास्टिक सर्जरी भी कराएंगी​।​

End of content

No more pages to load