Bollywood News


​जेनिफर और क्रिस में हो सकती है सुलह

​गायक क्रिस मार्टिन और अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस सुलह करने की कोशिश कर रहे हैं और दोनों का रिश्ता वापस पटरी आता लग रहा है।​

वेबसाइट ​'​फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके​'​ के अनुसार, जेनिफर और क्रिस ने चार महीनों तक एक दूसरे को डेट किया था, लेकिन कहा जाता है कि जेनिफर क्रिस की पूर्व पत्नी ग्वेनेथ पाल्ट्रो के साथ उनकी नजदीकियों की वजह से चिंतित थीं और उन्होंने क्रिस से दूरी बना ली थी।​

​​ क्रिस हालांकि अब जेनिफर के साथ सुलह की कोशिश कर रहे हैं और उन्होंने जेनिफर की आने वाली फिल्म ​'​द हंगर गेम्स मॉकिंगजे पार्ट-1​'​ के विश्व प्रीमियर पर उनका साथ देने के लिए भी मौजूद रहे थे, लेकिन रेडकार्पेट पर वह जेनिफर के साथ नहीं दिखे।​

एक सूत्र ने पत्रिका ​'​ग्रेजिया​'​ को बताया​, "क्रिस ने जेनिफर के साथ काफी बातचीत की थी और उन्हें समझाने की कोशिश की थी। उन्होंने वादा किया था कि वह जेनिफर को ज्यादा वक्त देंगे।

End of content

No more pages to load