Bollywood News


पिता के जैसा जीवनसाथी चाहती हैं जेस्सी

गायिका जेस्सी जे का कहना है कि वह अपने पिता जैसा जीवनसाथी चाहती हैं। 'बैंग बैंग' गाने की गायिका जेस्सी इस समय गायक ल्यूक जेम्स के साथ डेटिंग कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि उनके पिता सामाजिक कार्यकर्ता स्टीफन ने उनकी मां का जिस तरह खयाल रखा है, वह उन्हें हमेशा प्रभावित करता रहा है। जेस्सी ने बताया, "मेरी मां और पिता एक बहुत बड़ा उदाहरण हैं।

मेरी मां रोज, बहुत आकर्षक, स्वतंत्र और प्रबल महिला हैं। मेरे पिता ने हमेशा उनका खयाल रखा है। मैं अपने लिए भी यही चाहती हूं। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, जेस्सी ने कहा, "अपने पिता जैसे गुणों वाले व्यक्ति से शादी करके मैं बहुत खुश होऊंगी। वह बहुत ही प्यारे, ध्यान रखने वाले और मजेदार व्यक्ति हैं।"

जेस्सी अपना खुद का एक परिवार चाहती हैं, लेकिन वह इसके लिए अभी तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा, "मैं युवा हूं और इन सालों में वास्तव में मैं अपने संगीत पर ध्यान देना चाहूंगी। निश्चित तौर पर मैं एक दिन मां बनने का सपना देखती हूं।

End of content

No more pages to load