Bollywood News


​केट को एमा के यूएन भाषण पर गर्व

​हॉलीवुड अभिनेत्री ​​केट ब्लैंचेट को अभिनेत्री एमा वाटसन द्वारा लैंगिक समानता विषय पर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में दिए गए भाषण पर गर्व है।​

केट का कहना है कि यह शानदार भाषण था।​ वेबसाइट ​'​ईऑनलाइन डॉट कॉम​'​ के मुताबिक​,​ केट ने ​'​पोर्टर​'​ पत्रिका के ताजा अंक में एमा की तारीफ करते हुए कहा​, "मैं संयुक्त राष्ट्र में एमा द्वारा दिए गए भाषण से बहुत प्रभावित हूं। यह बेहतरीन था। यह वाकई भावुक और शानदार था।​"

सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महिला सद्भावना दूत (गुडविल एंबेस्डर) नियुक्त हुईं एमा ने लैंगिक समानता अभियान ​'​हीफॉरशी​'​ की ​लॉन्चिंग में सहयोग के लिए शनिवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक भावुक भाषण दिया था।

End of content

No more pages to load