Bollywood News


​​कोल को ​बहन और माँ ने दी ​प्रेमी को छोड़ने की चेतावनी

​टेलीविजन रियलिटी स्टार कोल कर्दशियां के परिवार ने उन्हें उनके प्रेमी रैपर फ्रेंच मोन्टाना के प्रति आगाह किया है। वेबसाइट ​'​टीएमजेड डॉट कॉम​'​ के अनुसार, कोल की बहन किम कर्दशियां वेस्ट और मां क्रिस जेनर का मानना है कि मोन्टाना, कोल के प्रति वफादार नहीं है।​

यहां तक कि अपनी बेवफाई को छिपाने के लिए उसने किम को अपनी ढाल बनाया।​ ऐसा माना जा रहा है कि मोन्टाना हालिया दुबई यात्रा के दौरान एक महिला के साथ रंगरेलियां मना रहा था, जहां किम संयोगवश उससे टकरा गईं, जिसकी किम ने तस्वीर खींच ली, क्योंकि वह कोल को बताना चाहती थीं कि मोन्टाना उन्हें और अन्य लड़कियों को धोखा दे रहा है।​

​​ हालांकि, किम के अमेरिका लौटने पर मोन्टाना का सारा भेद खुल गया। किम ने कोल से कहा कि तुम फ्रेंच के साथ कम से कम समय बिताओगी।

End of content

No more pages to load