Bollywood News


​कर्टनी ने खिंचवाई निर्वस्त्र तस्वीर

​रिएलिटी टीवी स्टार ​​कर्टनी कर्दाशियां तीसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने एक पत्रिका के लिए निर्वस्त्र तस्वीर खिंचवाई है और कहा है कि नगनता ऐसी बात नहीं है, जिस पर शर्म की जाए।​

​वेबसाइट ​'​मिरर डॉट को डॉट यूके​'​ के अनुसार, 35 वर्षीया कोर्टनी ने पत्रिका ​'​डुजॉर​'​ के लिए निर्वस्त्र तस्वीर खिंचवाई है।​

​​​ फोटोग्राफर ब्राएन बॉवेन द्वारा ली गई तस्वीरों में से एक में कोर्टनी गले में फेदर स्टॉल लपेटे और हाथों से सीने को ढंके नजर आ रही हैं, जबकि दूसरे में सफेद रंग की गीली कमीज पहने और तीसरी तस्वीर में सफेद रंग की सिल्क गाउन पहने हुए हैं।​

​​ कर्टनी ने फोटो शूट के बारे में कहा​, "मेरे लिए नगनता कोई ऐसी बात नहीं है, जिस पर शर्म की जाए। मुझे अपने शरीर को लेकर कोई शर्म या झिझक नहीं है। मैंने अपनी खुशी के लिए निर्वस्त्र तस्वीरें खिंचवाईं हैं।​"​ कोर्टनी दिसंबर के अंत मां बन सकती हैं।

End of content

No more pages to load