Bollywood News


​​अपना फैशन संग्रह ​लॉन्च करेंगे बेकहम

​पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम अपने व्यवसायिक सा​झेदार साइमन फ्युलर के साथ मिलकर अपना फैशन संग्रह ​लॉन्च करने वाले हैं। वेबसाइट ​'​कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम​'​ के अनुसार, बेकहम ने फ्युलर के साथ मिलकर फैशन कंपनी ली एंड फंग की शाखा ग्लोबल ब्रांड्स के साथ अपने संग्रह को जारी करने के लिए हाथ मिलाया है।​

​ यह कंपनी केल्विन क्लेन और टॉमी हिलफिगर जैसे बड़े ब्रांडों की वितरक है। ग्लोबल ब्रांड, बेकहम के स्टार वाले ओहदे और विश्व के सर्वाधिक मशहूर खेल हस्ती के रुतबे के कारण तथा उपभोक्ताओं की पसंद को लेकर फ्युलर की बेहतर समझ और प्रतिभा को देखते हुए उनके साथ अनुबंध करने के लिए खुद भी उत्सुक है।​

​ बेकहम ने इससे पहले मोटरसाइकिल जैकेट्स का अपना संग्रह भी ​लॉन्च कर चुके हैं, लेकिन फ्युलर के साथ मिलकर नई परियोजना पर काम करना उनके लिए एक अलग रोमांचक पहल है। बेकहम ने कहा, ''साइमन और मैंने सालों तक साथ काम किया है और कलाकारों और स्वामित्व के बारे में उनसे बेहतर समझ किसी और के पास नहीं है।

End of content

No more pages to load