गायक क्रिस ब्राउन पिछले 6 सप्ताह से सामुदायिक सेवा (क्षमा सेवा) में अपना समय दे रहे हैं। वह जल्द से जल्द समाज सेवा के रूप में मिली इस सजा को पूरा कर
लेना चाहते हैं।
क्रिस, रिहाना पर हमला करने के मामले में जनवरी के मध्य में होने वाली अगली सुनवाई से पहले सामुदायिक सेवा के अपने 1,000 घंटे पूरे करने के लिए 13 नवंबर से एक दिन में छह घंटे और सप्ताह में पांच दिन वह शारीरिक श्रम कर रहे हैं।
क्रिस, रिहाना पर हमला करने के मामले में सजा के तौर पर सामुदायिक सेवा कर रहे हैं। वह परिवीक्षा विभाग द्वारा स्वीकृत एक पेंटिंग, सफाई, कचरा हटाने और फर्नीचर यहां-वहां पहुंचाने वाली एक संस्था में काम कर रहे हैं। पिछले शुक्रवार को मेमोरियल एरीना में प्रस्तुति देने के लिए रवाना होने से पहले क्रिस ने छह घंटे काम किया।
इसके बाद वह शनिवार को कोलंबिया में होने वाले शो के लिए रवाना हुए। रविवार को उन्होंनें बर्मिघम में एक प्रस्तुति दी। सामुदायिक सेवा के लिए सोमवार को वह एक निजी विमान में वापस आए। सूत्रों के मुताबिक, सामुदायिक सेवा के दौरान उन्होंने कोई शिकायत नहीं की और ना ही किसी को परेशान किया।
समाज सेवा की सजा भुगतने में जुटे हैं क्रिस
Wednesday, December 24, 2014 14:19 IST


