Bollywood News


​मैं गर्भवती नहीं हूं: किम कर्दशियां

​रियलिटी टीवी अभिनेत्री किम कर्दशियां ने उन रपटों को खारिज किया है, जिसमें उनके गर्भवती होने की बात कही गई थी​।

​ 'डेलीमेल डॉट सीओ डॉट यूके' की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को 34 वर्षीय अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से चल रहीं अफवाहों को खारिज किया​।​

​ उन्होंने ट्वीट किया, "पहले कुछ अफवाहों को स्पष्ट कर लेते हैं​।​ मैं इन अफवाहों को ऑनलाइन पढ़-पढ़कर ऊब गई हूं और सच में कहूं तो मुझे नहीं पता कि ये अफवाहें कहां से जन्म लेती हैं​।​"​​

​ किम पहले से ही एक बच्चे की मां हैं​।​ उन्होंने कहा, "मैं गर्भवती नहीं हूं​।​" किम और कान्ये वेस्ट को बेटी नॉर्थवेस्ट है. लेकिन ऐसी अफवाहें हैं कि किम अपना परिवार बढ़ाने की सोच रही हैं​।​

​ किम और उनके पति के बीच मनमुटाव होने की भी अफवाहें सामने आई थीं​।​ इस पर किम ने कहा​, "कान्ये और मेरे बीच शादी संबंधी कोई समस्या नहीं है​। हम दोनों तो एक-दूसरे के आदी हो गए हैं​।"

End of content

No more pages to load