Bollywood News


पचीनो 50 साल से नहीं गए किराने की दुकान

​दिग्गज हॉलीवुड अभिनेता अल पचीनो का कहना है कि उन्होंने पिछले 50 सालों में कभी अपने आप रसोई का सौदा नहीं खरीदा।​

वेबसाइट ​'​फीमेफर्स्ट डॉट को डॉट यूके​'​ के अनुसार, पचीनो (74) मानते हैं कि वह दशकों पहले मिली शोहरत के बाद कभी एक आम जिंदगी नहीं जी पाए। उन्हें पूर्व पत्नी से बेटी जूली मैरी और पूर्व प्रेमिका बेवर्ली डीएंजेलो से जुड़वा बेटी एंटन और ओलिविया (14) हैं।​
​​
​ पचीनो ने ​'​हैलो!​'​ पत्रिका को बताया, `मैं 50 सालों से किराने की दुकान या अन्य स्टोर में नहीं गया हूं।​"​ वह कहते हैं कि उन्हें घर से बाहर होने पर लोगों द्वारा पहचान लिए जाने से कोई परेशानी नहीं है। हालांकि, उनके बच्चों को इस चीज से काफी दिक्कत होती है।​

​​ पचीनो ने कहा​, "मुझे शोहरत बुरी नहीं लगती, लेकिन मेरे बच्चों को मेरे सावर्जनिक जगहों पर जाने पर काफी दिक्कत होती है। मुझे मेरे को लोगों द्वारा पहचान लिए जाने से कोई परेशानी नहीं है। मैंने कुछ हद तक यह सीख लिया है कि शोहरत के साथ कैसे जीना है।​"​

End of content

No more pages to load