अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'गब्बर इज़ बैक' की शूटिंग में जुटे हैं। लेकिन साथ ही वह आम आदमी पार्टी की रैली में एक किसान गजेन्द्र सिंह द्वारा की गई आत्महत्या से भी बेहद परेशान हैं। अक्की ने अपनी फिल्म के प्रोमोशन के समय इस बात कर खेद जताया।
अक्षय ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, "हाल में एक किसान द्वारा की गई आत्महत्या बहुत दु:खद और बेहद निराशाजनक है..हमने 'जय जवान "जय किसान' सुना है, लेकिन अब मैं महसूस करता हूं कि इस प्रसिद्ध नारे से 'किसान' को बाहर कर दिया गया है।"
अक्षय यहां अपनी आने वाली फिल्म 'गब्बर इज बैक' के प्रमोशन के लिए आए थे जो देश में भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाती है।
'जय जवान जय किसान' के नारे से किसान बाहर कर दिया गया है: अक्षय
Saturday, April 25, 2015 14:30 IST


