Bollywood News


देखिये रजनीकांत की 'दरबार' का नया पोस्टर

सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी एक्शन फिल्म 'दरबार' को लेकर उन्हें फैन्स बेहद उत्सुक हैं. फिल्म के स्टाइल और एक्शन से भरपूरे ट्रेलर को बेहद बढ़िया रिस्पांस मिला है और फैन्स बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे हैं जिनकी उत्सुकता बढाने के लिए निर्माताओं ने अब फिल्म से रजनीकांत का एक नया और धांसू पोस्टर जारी किया गया है.

पोस्टर में रजनीकांत गुंडों से घिरे हुए हैं और उनके आस पास गुंडे हथियार लिए तैयार खड़े हैं. रजनीकांत का लुक और चेहरे पर एक्सप्रेशंस भी कमाल के हैं और आपने अगर फिल्म देखने का प्लान नहीं बनाया है इसे देख कर ज़रूर बना लेंगे. तरन आदर्श ने थोड़ी देर पहले ही ट्वीट कर के पोस्टर शेयर किया है. देखिये -



बता दें की रजनीकांत हमें 'दरबार' में लम्बे समय के बाद एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नज़र आएँगे और साथ ही नयनतारा, निवेता थॉमस, सुनील शेट्टी, योगी बाबू, थाम्बी रमैया, श्रीमन, प्रतीक बब्बर, जतिन सरना, नवाब शाह और दलीप ताहिल भी अहम् किरदारों में नज़र आएँगे. अगर आपने फिल्म का त्य्रैलेर अब तक नहीं देखा है तो अब देखिये -



ए आर मुरुगदास के निर्देशन फिल्म 'दरबार' एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जिसके के निर्माता हैं अलैय्याराजा सुबास्करण जिन्होंने रजिकांत की 'रोबोट 2.0' भी प्रोड्यूस की थी और ये फिल्म हमें सिनेमाघरों में 9 जनवरी 2020 को देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load