Bollywood News


पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर बना पंगा का बैलेंस

कंगना रनौत और जस्सी गिल की हालिया स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म 'पंगा' को अच्छे रिव्यु मिलने के बाद भी कमाई के मामले काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. पहले दिन इस फिल्म ने 2.7 करोड़ की ही कमाई की थी हालांकि दूसरे और तीसरे दिन 5.61 और 6.60 करोड़ का ठीक - ठाक आंकड़ा दिखाई दिया मगर सोमवार को फिर फिल्म के कलेक्शन में गिरवाट आ गयी थी.

पंगा ने पहले सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर 1.65 करोड़ का बिज़नस किया मगर खुशखबरी ये है की मंगलवार को फिल्म की कमाई में कोई गिरावट नहीं आई है और फिल्म ने सोमवार जितना ही यानी 1.65 करोड़ का बिज़नस किया है. इस हिसाब से ये फिल्म इस हफ्ते के अंत तक 25 - 30 करोड़ के आस पा बिज़नस कर सकती है. ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म की कमाई की जानकारी दी -



बता दें की अश्विनी अईयर तिवारी के निर्देशन में बनी पंगा में कंगना रनौत और जस्सी गिल के साथ नीना गुप्ता, रिचा चड्ढा और याग्य भसीन भी अहम् किरदारों में दिखे हैं. फिल्म के निर्माता हैं फॉक्स स्टार स्टूडियोज और 24 जनवरी को वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की स्ट्रीट डांसर 3डी के साथ रिलीज़ हुई थी.

End of content

No more pages to load