Bollywood News


सारा अली खान ने वरुण धवन को इसलिए किया ट्रोल

सारा अली खान और वरुण धवन की जोड़ी जल्द ही बड़े परदे पर धमाका करने जा रही है| इसी बीच सारा अली खान ने वरुण धवन को सोशल पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है| दरअसल वरुण धवन ने इन्सटाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमे वे समुद्र तट पर खड़े है और इफ़ेक्ट के माध्यम से रेनबो दिखा रहे है|

वरुण की इस पोस्ट पर सारा ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा की "ओह, आप सच में सुमुद्र तट पर गए थे, मुझे लगा आप मज़ाक कर रहे है"| सारा का इस तरह से वरुण को ट्रोल करना फैन्स को खूब पसंद आया और उनके इस कमेंट पर हजारों लाइक्स भी आ गए हैं -



यहाँ बता दे की सारा और वरुण जल्द ही डेविड धवन की कॉमेडी फिल्म 'कुली न 1' में एक साथ नज़र आएंगे| कुली नंबर 1 इस साल 1 मई को रिलीज़ होनी थी मगर लॉकडाउन के कारण ऐसा हो नहीं पाया. जल्द ही फिल्म की नयी रिलीज़ डेट का ऐलान हो सकता है | इसके अलावासारा अली खान जल्द ही 'अतरंगी रे ' में अक्षय कुमार और धनुष के साथ भी स्क्रीन साँझा करेंगी |

End of content

No more pages to load