Bollywood News


विवेक ओबेराय ने सुशांत सिंह राजपूत के संस्कार के बाद लिखा ये भावनात्मक नोट

सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई| विवेक ओबेराय ने भी सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में जाकर उनको श्रधांजली दी और इसके बाद उन्होंने घर पर आकर सोशल मीडिया पर सुशांत की बहन और पिता के बारे में एक भावनात्मक मेसेज लिखा|

विवेक ने कहा की "जब उनके पिता सुशांत को मुखाग्नि दे रहे थे, तो उनकी आँखों में जो दर्द था, वह बर्दाश्त नहीं हो रहा था| उनकी बहन रो- रो कर सुशांत को वापिस आने के लिए कह रही थी, काश सुशांत ने एक बार अपने परिवार और दोस्तों के बारे में सोचा होता"| देखिये पूरा मेसेज -





विवेक ने बताया कि "मैंने भी डिप्रेशन के मुश्किल समय को देखा है और में सुशांत का दर्द समझ सकता हूँ| सुशांत को अपने फैन्स और फ्रेंड्स का दुःख समझना चाहिए था |"

विवेक ने आगे लिखा 'मै आशा करता हूँ की हमारी इंडस्ट्री जो हमें परिवार कहती है, वो इस मामले में कोई एक्शन जरूर लेगी| हमें यंग जनरेशन को हमेशा प्रोत्साहित करना चाहिए|" उन्होंने सुशांत के लिए लिखा की 'मुझे तुम्हारी स्माइल बहुत याद आयेगी मेरे प्यारे दोस्त"|

End of content

No more pages to load