Bollywood News


क्या नील नितिन मुकेश का करियर शाहरुख़-सैफ को 'शट-अप' कहने से हुआ बर्बाद

सुशांत सिंह राजपूत की मौत में बाद से ही सोशल मीडिया पर फिल्म इंडस्ट्री की 'लॉबीइंग और 'नेपोटिस्म' पर एक बड़ी बहस शुरू हो गयी है| कई एक्टर्स के करियर बर्बाद होने का कारण पीछे इसी 'लॉबीइंग' को वजह बताया जा रहा है| इसी कड़ी में नया नाम एक्टर नील नितिन मुकेश का भी जुड़ गया है|

बॉलीवुड में 11 फिल्मों में काम करने वाले सुशांत ने करियर की इस ऊंचाई में मौत को क्यों चुना, इसका जवाब हर को तलाश रहा है| सुशांत के जाने के बाद कई एक्टर करियर बर्बाद होने के पीछे बॉलीवुड के बड़े नाम सामने आ रहे हैं| ऐसे ही एक और एक्टर नील नितिन मुकेश का भी नाम सामने आ रह है जो की इसी 'लॉबीइंग और 'नेपोटिस्म' का शिकार हुआ माना जा रहा हैं|

सोशल मीडिया पर नील नितिन मुकेश का एक पुराना वीडियो शेयर हो रहा है, जिसमे सैफ और शाहरुख़ 'नील से पूछते है, कि नील नितिन मुकेश, ये सारे फर्स्ट नाम हैं, इसमें सरनेम कहाँ है| ये सुनते ही ऑडियंस हसने लगती है| इसके आगे शाहरुख़ कहते है कि 'हमारे सब के नाम के पीछे सरनेम है 'तुम्हारा क्यों नहीं| इस पर नील मुस्कराते हैं और कहते हैं की 'सर अच्छा सवाल है| ये तरीका नहीं है, आप ने देखा नहीं की मेरे साथ मेरे पिता बैठे हैं| आप ज‍िस तरह के सवाल पूछे रहे हैं वह काफी बेहुदे हैं और आप लोग अक्‍सर मेरे नाम पर मजाक बनाते हैं | मुझे माफ कीजिएगा लेकिन मैं इसे न‍िजी तौर पर एक बेइज्‍जती के तौर पर लेता हूं | मुझे लगता है कि ये सच में सही नहीं है और आपसे यही कहूंगा की शट अप. |

ये कहकर नील चुप हो जाते हैं लेकिन सैफ फ‍िर से पूछते हैं, 'लेकिन आपका सरनेम है क्‍या..' ये सुनते ही नील कहते हैं, 'मुझे लगता है मुझे सरनेम की जरूरत नहीं है| मैंने काफी मेहनत की है इस मुकाम तक पहुंचने के लिए, कि आज मैं यहां शुरुआती 10 लाइनों में बैठा हूं और आप मुझसे सवाल पूछ रहे हैं| लेकिन मैं आपसे यही कहना चाहूंगा 'शट अप.'|

इस वीडियो को शेयर करते हुए कई लोग सोशल मीडिया पर दावा कर रहे हैं कि इसी घटना के बाद नील न‍ितिन मुकेश का करियर बॉलीवुड में खत्‍म कर दिया गया और उन्‍हें फिल्‍में मिलनी बंद हो गईं|

End of content

No more pages to load