डिजिटल प्लेटफार्म ज़ी 5 कंटेंट की बढती मांग के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए लगातार कुछ न कुछ नया लेकर आ रहा है| रंगबाज़, अभय, और करेंजीत कौर जैसी सुपरहिट वेब सीरीज देने के बाद अब जी 5 लेकर आने वाला है एक और थ्रिल और सस्पेंस से भरी वेब सीरीज़ 'माफिया' जिसका ट्रेलर जारी हो चूका है|
माफिया एक पागलपन से भरे खेल की कहानी है जिसमे जो एक बार फास गया उसका जिंदा बाहर निकलना मुश्किल है| ट्रेलर काफी दिलचस्प है और इसे देख कर इतना ज़रूर कहा जा सकता है की दर्शकों को इस बार एंटरटेनमेंट, थ्रिल और हॉटनेस से भरा एक ज़बरदस्त डोज़ मिलने वाला है| ये सीरीज ६ दोस्तों की कहानी है और एक दोस्त की बैचलर पार्टी के लिए माधोपुर के जंगले में जाते हैं जहाँ उनका बीता हुआ कल उन्हें डराने वापस लौट आता है | देखिये ट्रेलर -
बिरसा दासगुप्ता के निर्देशन में बनी माफिया के निर्माता हैं एसके मूवीज और क्रिएटर हैं रोहन घोस और अरित्रा सेन. माफिया में नामित दस, तन्मय धनानिया, इशा साहा, अनिंदिता बोस और मधुरिमा रॉय मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे| ये वेब सीरीज आपको 10 जुलाई से जी 5 पर देखने को मिलेगी|
माफिया ट्रेलर: पागलपन और थ्रिल से भरा खतरनाक सफ़र!
Thursday, June 25, 2020 13:28 IST


