Bollywood News


अनुराग कश्यप ने की कोरियन बैंड की तारीफ, सलमान के गाने पर थिरकते दिखे सभी!

हिंदी फिल्मों के निर्देशक अनुराग कश्यप को कोरियन पॉप बैंड BTS काफी पसंद आया है, जिसकी वजह BTS बैंड का पिछले कुछ दिनों से वायरल होता डांस वीडियो है। हाल ही में अनुराग ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए , इस बैंड की तारीफ़ की है। वायरल वीडियो में सभी डांसर सलमान की फिल्म के गाने पर डांस करते नजर आ रहें हैं।

अनुराग कश्यप के द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर शेयर किये गए वीडियो में BTS बैंड वाले सलमान खान और सुष्मिता सेन के महशहूर गाने चुनरी चुनरी पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने में वह जबरदस्त स्टेप्स के साथ डांस कर रहे हैं , अनुराग ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि , ''ये बहुत ही बढ़िया है ''। देखिये पोस्ट -



इस वीडियो में दर्शाया गया , चुनरी चुनरी गाना सलमान खान की रोमांस से भरपूर फिल्म 'बीवी न. 1 'का है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ सुष्मिता सेन, करिश्मा कपूर, अनिल कपूर और तब्बू ने भी लोगों को अपने अभिनय से काफी एंटरटेन किया था। अगर BTS की बात करें तो , यह साउथ कोरिया का एक बैंड है , जो अपने गाने को लिए काफी मशहूर है।

End of content

No more pages to load