Bollywood News


भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया से अजय देवगन और संजय दत्त के लुक ने मचाया तहलका

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और संजय दत्त स्टारर फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया के नए पोस्टर्स दर्शकों के सामने आ चुके हैं। कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से अजय और संजय की इस फिल्म को डिजटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किये जाने की घोषणा की गयी है। हाल ही में 'भुज:द प्राइड ऑफ इंडिया' के मेकर्स ने हाल ही मेंफिल्म के नए पोस्टर्स लॉन्च किये हैं , जिन्होंने रिलीज होते ही सनसनी मचा दी है। अजय और संजय के नए पोस्टर को देखकर लोगों के दिलों में फिल्म को देखने की उत्सुकता बढ़ हई है।

फिल्म के नए पोस्टर्स को संजय दत्त और अजय देवगन ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है। अजय देवगन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बात करते हुए कहा है कि "ये फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है। ये फिल्म सामान्य लोगों की कहानी है, जिन्होंने 1971 के युद्ध में सेना के जवानों की मदद के लिए रात के समय में ही रोड का निर्माण कर दिया था। हिंदी सिनेमा में ऐसी कहानियों को फिल्म के द्वारा लोगों से अवगत कराना चाहिए।" देखिये पोस्टर -





अभिषेक दुधैय्या के निर्देशन में बनी 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' गुजरात के कच्छ की महिलाओं की कहानी हैं , जिन्होंने 1971 की जंग के दौरान भारत को पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में पंजाबी सिंगर एमी विर्क, साउथ इंडियन एक्टर प्रनीता सुभाष, सोनाक्षी सिन्हा, शरद केलकर, नोरा फतेही, महेश शेट्टी और इहाना ढिल्लों भी लोगों को एंटरटेन करते नजर आएगें|

End of content

No more pages to load