Bollywood News


अमिताभ बच्चन और जुनियर बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती!

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और जुनियर बच्चन के भी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बॉलीवुड में एक बार फिर हड़कंप मच गया। काल रात जैसे ही ये खबर आई अमिताभ बच्चन को नानावटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया और तब से उनके परिवार और फैन्स सही पूरा बॉलीवुड उनके ठीक होने की कामना कर रहा है। बात दें कि अमिताभ और अभिषेक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके पूरे परिवार का टेस्ट करवाया गया है जिसकी रिपोर्ट भी जल्द ही आ सकती है।

अमिताभ बच्चन के बारे में नानावटी अस्पताल ने आज सुबह ही एक मेडिकल बुलेटिन जारी किया जिसमे कहा गया है कि अमिताभ में कोरोना के हल्के लक्षण हैं, वे अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में हैं और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। अमिताभ ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर काल रात ही फैन्स से ट्विटर के ज़रिए साझा की थी। उन्होंने लिखा 'जांच में मुझमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अस्पताल में भर्ती हो चुका हूं। अस्पताल अधिकारियों को सूचना दे रहा है। परिजनों और स्टाफ की भी जांच करा ली गई है। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है।' देखिए ट्वीट -



इसके अलावा अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा पर भी बीएमसी की टीम पहुंची और घर को सैनीटाइज़ किया गया है। फैन्स के साथ - साथ हर कोई फिलहाल अमिताभ और अभिषेक के ठीक होने की दुआएं कर रहा है। गौरतलब है कि अमिताभ ने पिछले 10 दिनों में अपने संपर्क में आये सभी लोगों से खुद को टेस्ट करवाने के लिए आग्रह किया है इसके साथ ही उनके पूरे परिवार की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने का डर बना हुआ है।

End of content

No more pages to load