Bollywood News


तापसी ने पूछा कंगना से सवाल, 'पहले क्यों नहीं किया सपोर्ट?'

किसे पता था बॉलीवुड की चमचमाती दुनिया के पीछे नेपोटिज़म का ज़हर पनप रहा है, इस भाई- भतीजा वाद की भनक देशवासियों को सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद हुई| बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने इस मुद्दे की शुरुआत की और इसके बाद उन्होंने कई बॉलीवुड स्टार्स पर निशाना साधा, इसी बीच कंगना रनौत और तापसी पन्नु के बीच कई बार बातों की टकरार भी हुई और अब तापसी पन्नु ने कंगना को लेकर एक बयान दिया है|

हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में तापसी ने कहा, "बॉलीवुड में 2 तरह से आपको काम मिल सकता है, या तो आप किसी स्टार का सपोर्ट लें या फिर खुदके दम पर आगे बढ़ें| मैंने यहाँ अपने भरोसे पर काम किया है और अपनी मेहनत से काम पाया है| हाँ, कई बार स्टार किड्स की वजह से मेरे हाथ से भी फिल्में गईं हैं, साल 2019 में फिल्म 'पति, पत्नी और वो' से मुझे रिप्लेस कर दिया गया था उस समय तो कंगना ने मुझे सपोर्ट नहीं किया था, और मैंने भी उनसे कोई उम्मीद नहीं की थी|"

तापसी आगे कहतीं हैं, "इंडस्ट्री में नेपोटिज़म का एक बड़ा कारण तो खुद ऑडियंस और मीडिया वाले होते हैं| क्यों ऑडियंस हम आउटसाइडर्स के फिल्म की फर्स्ट डे- फर्स्ट शो देखने नहीं जाती? क्यों 'सोनचिडिया' जैसी फिल्मे हिट नहीं होती? और आखिर क्यों लोग जितना प्यार स्टार किड्स को देते हैं उतना वह आउटसाइडर्स को नहीं देते?" | तापसी की इस बात ने फैन्स और दर्शकों को भी सोचने पर पर मजबूर कर दिया है|

End of content

No more pages to load