Bollywood News


अमिताभ बच्चन ने कोविड -19 की लड़ाई के बीच सोशल मीडिया पर शेयर की ये पोस्ट

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन पिछले कई दशकों से अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं| वह कुछ दिनों से अस्पताल में कोविड-19 से जूझ रहे हैं, जबकि अभिनेता के फैन्स उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं| हाल ही में अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर लोगों के साथ साझा की है, जिसके द्वारा उन्होंने एक बार फिर अपने मन की भावनाओं को साझा किया है| सोशल मीडिया पर अभिनेता की पोस्ट को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए अमिताभ ने कैप्शन में लिखा कि, ''एक हल्का सा हवा का झोंका जलते 'दीपक' को बुझा सकता है पर 'अगरबत्ती' को नहीं...क्योंकि जो 'महकता' है वही पुरा जीवन आनंदित रहता है..., और जो 'जलता' है वह खुद बुझ जाता है"| अभिनेता की अर्थपूर्ण बातों को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है और वह अपनी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं कमेंट बॉक्स में लिखकर भेज रहे हैं| देखिये -



अमिताभ बच्चन कुछ समय पहले रिलीज हुई फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में आयुष्मान खुराना के साथ मुख्य भूमिका में नजर आए थे, यह फिल्म कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण अमेज़न प्राइम पर रिलीज की गई थी। आने वाले समय में वह अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र', और रूमी जाफरी निर्देशित फिल्म 'चेहरे' में नज़र आने वाले हैं। बिग बी के फैंस उनकी आने वाली सभी फिल्मों के रिलीज होने का उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं |

End of content

No more pages to load