Bollywood News


कार्तिक आर्यन शेयर किया 'दिल बेचारा' से अपना पसंदीदा सीन

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' ने डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आज तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं| इसको लोगों द्वारा इतना पसंद किया गया है कि शायद लंबे समय तक किसी दूसरी फिल्म को इतना प्यार न मिल पाए| हाल ही में बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म का अपना पसंदीदा सीन लोगों के साथ साझा किया, जिसको देखकर एक बार फिर से लोगों की आखें नम हो गई हैं|

कार्तिक को सुशांत की फिल्म 'दिल बेचारा' इतनी पसंद आई कि उन्होंने इसका एक इमोशनल सीन भी लोगों के साथ शेयर कर दिया है| इसमें सुशांत के फेस एक्सप्रेशन्स को देख हर कोई एक बार फिर से भावुक हो गया है| कार्तिक की इस पोस्ट को देखकर सुशांत के फैन्स हरफनमौला कलाकार को फिर से याद कर रहे हैं| देखिये -



सुशांत का 34 साल की उम्र में 14 जून को निधन हो गया था, मुंबई पुलिस इस मामले में सभी से पूछताछ कर रही है| सुशांत के पिता केके सिंह ने इस सप्ताह की शुरुआत में उनकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत केस दर्ज करवाया था। जहां तक सुशांत सिंह राजपूत के मामले की जांच का सवाल है, मुंबई पुलिस ने महेश भट्ट और धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ अपूर्व मेहता के बयान कुछ समु पहले ही में दर्ज किए हैं। इन सभी से पहले बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय लीला बंसाली और यश राज बेनर के मालिक आदित्य चोपड़ा के बयान भी दर्ज किए गए थे|

End of content

No more pages to load