Bollywood News


जैकलीन को बर्थडे पर मिला बड़ा सरप्राइज, हुआ इस फिल्म के सीक्वल का ऐलान!

बॉलीवुड की हॉट अदाकारा जैकलीन फर्नांडीज़ के लिए 11 अगस्त का दिन बड़ा ही ज़बरदस्त साबित हुआ है, इस दिन उन्होंने अपना 35वां जन्मदिन सेलेब्रेट किया है। अभिनेत्री के फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स उनको सोशल मीडिया के जरिये जन्मदिन की शुभकामनाएँ दे रहे हैं लेकिन एक तोहफा जैकलीन को ऐसा मिला है जो की कुछ ज़्यादा ही खास है|

हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक साजिद नाडियाडवाला ने अभिनेत्री को एक विशेष उपहार दिया है, उन्होंने जैकलीन के जन्मदिन के मौके पर अपनी आगामी फिल्म 'किक 2' की घोषणा कर दी है| इस बात की जानकारी उनकी पत्नी वारदा खान नाडियाडवाला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है| इस खबर के बाद अभिनेत्री के फैन्स उनकी इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक नज़र आ रहे हैं|

वारदा ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "यहां आपका बर्थडे गिफ्ट है जिसे आप हमेशा याद रखेंगी @Asli_Jacqueline, घोषणा की गई कि #SajidNadiadwala ने आज सुबह 4 बजे स्क्रिप्ट तैयार कर दी और आपके लिए एक बेहतरीन भूमिका लिखी गई है| @BeingSalmanKhan जल्द ही # Kick2 का धूप का चश्मा चेहरे पर लगाकर स्वागत करने के लिए तैयार हो जाएँ"| इस फिल्म में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज़ मुख्य भूमिका में लोगों का मनोरंजन करते नज़र आएगें| देखिये पोस्ट -



वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन फर्नांडीज, लक्ष्य राज आनंद निर्देशित एक्शन-ड्रामा फिल्म 'अटैक' में जॉन अब्राहम, और रकुल प्रीत सिंह के साथ नज़र आने वाली हैं जिसका उनके फैन्स रिलीज़ होने का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं। वह आखरी बार बड़े पर्दे पर शिरीष कुंदर निर्देशित फिल्म 'मिसिज़ सीरियल किलर' में मनोज बाजपेयी और मोहित रैना के साथ मुख्य भूमिकाओं में नज़र आई थी|

End of content

No more pages to load