Bollywood News


कातिलाना अंदाज़ में नज़र आए सोनू सूद, फैन्स ने कहा क्या बात है!

रील लाइफ में विलन और रियल लाइफ में हीरो की ज़िम्मेदारी निभाने वाले बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के दुनियाभर में अनगिनत चाहने वाले हैं, जो सोनू को उनके हर अंदाज़ के लिए खूब पसंद करते हैं| आपकी जानकारी के लिए बताते हैं कि सोनू लॉकडाउन के समय से सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहने लगे हैं और अपने फैन्स से अक्सर बात करते नज़र आते हैं|

हाल ही में सोनू सूद ने इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमे वह सफ़ेद रंग के टी-शर्ट में कातिल लुक में नज़र आ रहे हैं| इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने सफ़ेद कबूतर का इमोजी डाला है, उनके इस फोटो को उनके फैन्स का ढेर सारा प्यार मिल रहा है| देखिये पोस्ट -

View this post on Instagram

🕊

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood) on



सोनू सूद अब जल्द ही चन्द्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित एक ऐतिहासिक एक्शन-ड्रामा फिल्म "पृथ्वीराज" में नज़र आने वाले हैं| फिल्म की कहानी पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है जिसमे अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिका निभाते नज़र आएँगे| सूत्रों की माने तो इस फिल्म को इस साल दीवाली तक रिलीज़ कर दिया जाएगा |

End of content

No more pages to load