Bollywood News


बिग बी की इस पोस्ट पर यूज़र ने ली मज़ेदार चुटकी

कुछ समय पहले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के कोरोना से जंग जीतकर घर लौटने के बाद अमूल ने अभिनेता के नाम एक एड जारी किया था| इसके बाद अमिताभ ने ये एड सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अमूल का शुक्रिया अदा किया था, लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने उनको आड़े हाथों लिया था| हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कोरोना को लेकर एक पोस्ट शेयर की है जिसके उपर एक यूज़र ने अभिनेता से बड़ा ही मजेदार सवाल पूछा है|

अमिताभ ने भारत में फैल रही कोरोना महामारी को लेकर एक वीडियों लोगों के साथ साझा किया है| जिसमें वह लोगों को संदेश देते नज़र आ रहे हैं कि इस बीमारी के केस 30 लाख तक नही पहुचने देने हैं| उनकी इस पोस्ट पर एक यूज़र ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि सर क्या आप पब जी खेलते हैं?| इसके बाद से ही अभिनेता की यह वीडियो खूब वायरल हो रही है| देखिये -

View this post on Instagram

#Mission30M gratitude

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on



बिग बी आने वाले समय में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ मिलकर अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देने वाले हैं। इसके अलावा वह नागराज मंजुले निर्देशत फिल्म 'झुंड' और रूमी जाफ़री निर्देशित फिल्म 'चेहरे' में भी नज़र आने वाले हैं। उनके फैन्स सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बड़ी उत्सुकता के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load